फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रीगुरु एकादश ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Wed, 26 Nov 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। नारायणबगड़ के कौब गांव में कौबेश्वर महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कंसोला एकादश तथा श्रीगुरु एकादश के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में श्रीगुरु एकादश ने कंसोला एकादश को 13 रनों से हराकर जीत हासिल की। टॉस जीतकर श्रीगुरु एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जीत के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरी कंसोला एकादश 9 विकेट खोकर 94 रनों पर सिमट गई और श्रीगुरु एकादश की टीम 13 रनों से मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच श्रीगुरु टीम के हिमांशु नेगी फौजी रहे। उन्होंने 3 विकेट लेकर 27 रन बनाए। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, ज्येष्ठ प्रमुख देवेंद्र रावत, कनिष्ठ प्रमुख भूपेंद्र मेहरा तथा संदीप पटवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर क्षेपंस सुशील कांति, नरेंद्र सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें