फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शादी का दबाव बनाने के आरोप में पंजाब का युवक गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2024 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। युवती पर शादी का दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब से ज्योतिर्मठ आकर युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस में तहरीर दी कि बठिंडा पंजाब का अमित जिंदल (24) लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। उस पर शादी का दबाव बना रहा है। 24 नवंबर को वह ज्योतिर्मठ आया। शादी से मना करने पर उसके साथ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया कि वह दो साल से सोशल मीडिया पर भी उसे परेशान कर रहा है। मामले की जांच अधिकारी एसआई मीता गुसाईं ने बताया कि आरोपी को 24 नवंबर को ही सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में निरुद्ध कर दिया गया था। मुकदमा दर्ज करने और मामले की जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें