पीपलकोटी। निजमुला घाटी के सैंजी गांव के युवक की सूखी घास निकालते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक के खाई में गिरने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को यशवंत फरस्वाण (35) पुत्र भगवंत फरस्वाण घास लेने के लिए किरुली गांव के समीप जंगल में सूखी घास लेने गया हुआ था। दोपहर के समय अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह गहरी खाई में गिर गया। घास लेने गए अन्य लोगों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राजस्व उपनिरीक्षक आशीष बिष्ट ने बताया कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। संवाद