फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क के लिए कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे ग्रामीण

Tue, 19 Nov 2024 11:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सड़क की मांग को लेकर आंदोलित डुमक के ग्रामीणों ने मंगलवार को रैली निकाली और कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।



सैंजी लग्गा मैकोट डुमक गलगोठ सड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे। शासन-प्रशासन के स्तर पर मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को गोपेश्वर नगर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीण सड़क का रुका हुआ काम शुरू करने और इसे 2010 के एलाइमेंट से ही बनाने की मांग कर रहे हैं। अनशन पर अंकित भंडारी, अनिरुद्ध सिंह सनवाल बैठे। उनके साथ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी धरने पर बैठे हैं। वहीं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है, उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मनमानी के कारण उनका गांव सड़क से वंचित है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क का काम 2010 के एलाइमेंट से शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन






तकनीकी पेच में फंसी डुमक की सड़क
- स्यूंण से डुमक गांव के लिए 2007-08 में 32 किमी सड़क की स्वीकृति मिली और वर्ष 2010 में पर्यावरण मंत्रालय ने इसे स्वीकृति दी। पीएमजीएसवाई ने संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया। कंपनी ने 2013 तक नौ किमी सड़क बनाने के बाद काम बंद कर दिया। वर्ष 2015 में रेट रिवाइज कर शेष करीब 23 किमी सड़क के लिए स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया। कंपनी ने 2017 तक सिर्फ आठ किमी सड़क बनाई और काम बंद कर दिया। 2019 में पीएमजीएसवाई ने सड़क का एलाइनमेंट बदलकर इसकी दूरी 3.53 किमी कम कर दी। इस पर किसी को आपत्ति नहीं थी लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ और 2021-22 में फिर इसका एलाइनमेंट बदल दिया गया। इसमें डुमक को छोड़ दिया और सड़क को सीधे कलगोठ तक बनाया जाना था। इससे डुमक के ग्रामीण नाराज हो गए जिससे सड़क को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें