फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के सपने पूरे करेगी आप: कोठियाल

विज्ञापन
गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली पहुंचे कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सपनों को आम आदमी पार्टी पूरा करेगी। हर क्षेत्र में विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

गोपेश्वर स्थित एक लॉज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब दिए। कोठियाल ने कहा कि साढ़े चार साल प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं किया। अब चुनाव से पहले विभागों में भर्तियों की बात कही जा रही है, जिसका पूरा होना संभव नहीं है। कहा कि आप की सरकार बनेगी तो रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर पूरी योजना के साथ काम किया जाएगा। गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाने के लिए पहले मॉडल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें