फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के पास ही है विकास की सोच: भट्ट

Wed, 05 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट बुधवार को कर्णप्रयाग पहुंचे। कर्ण मंदिर परिसर में आप कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भट्ट का स्वागत किया। इसके बाद परिसर में हुई बैठक में रणनीति बनाते हुए पार्टी की रीति और नीति के अनुसार काम करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


आप के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि पहाड़ के विकास की सोच भाजपा और कांग्रेस के पास नहीं है। एक मात्र क्षेत्रीय दल यूकेडी भी राष्ट्रीय दलों ने निगल दिया है। ऐसे में पहाड़ के विकास के लिए आप ही एक मात्र विकल्प है।

चमोली से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर इसे साबित कर दिया गया है। भट्ट ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भागीदारी पर जल्द हाईकमान से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान विधानसभा प्रभारी देवी प्रसाद मैखुरी, वीपी थपलियाल, राधा बल्लभ कन्याल, दयाल बिष्ट, हरीश नेगी, शिवराज सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेमा रावत, अनिल कुंवर, पीएस राणा, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें