फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यधुवीर सिंह नेगी चुने गए उक्रांद जिलाध्यक्ष

Sun, 14 Sep 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल का जिला स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन व कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को हुआ। अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से यधुवीर सिंह नेगी को चमोली जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पंकज पुरोहित को कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक सिंह राणा जिला महामंत्री, विनोद नेगी जिला उपाध्यक्ष, उमा शंकर नेगी संगठन मंत्री और भगत सिंह कुंवर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित दल के अधिवेशन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यधुवीर सिंह नेगी ने कहा कि दल की विचारधारा को जिले के हर क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा। कहा कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के नाम पर मूल निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। ज्योतिर्मठ के आपदा प्रभावितों की अनदेखी और परियोजनाओं से हो रहे नुकसान के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष अरुण शाह, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह, पंकज पुरोहित, महावीर फरस्वाण, विक्रम रावत, दिनेश चंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें