फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: झाड़ियां उगने से पोखरी-गोपेश्वर सड़क पर हादसे का बना खतरा

Sun, 14 Sep 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पोखरी (चमोली)। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पोखरी-हापला-गोपेश्वर सड़क के दोनों ओर झाड़ियां उगी हैं और सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में यहां दुर्घटनाग्रस्त होने की अंदेशा बनी है। वाहन चालकों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क के दाेनों ओर झाड़ियां उगने से विपरीत दिशा से आने वाले वाहन भी नहीं दिखाई दे रहे हैं जिससे वाहनों के आपस में टकराने का खतरा हर समय बना रहता है। ज्ञापन देने वालों में किशन करासी, दिलबर भंडारी, सज्जन रड़वाल, प्रदीप राणा, अनसूया बर्त्वाल, कुलदीप नेगी, योगंबर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि सड़क से झाड़ियों को काटने के लिए श्रमिकों को लगाया जाएगा। जल्द सभी झाड़ियों को हटवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें