फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

सार

मलारी सुमना सड़क पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वहां काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई।यहां चिकित्सक ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलारी सुमना सड़क पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वहां काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। इससे चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मलारी-सुमना रोड पर बीआरओ की ओर से दीवार का काम चल रहा है। ग्रेफ का वाहन यहां पर पत्थर लेकर आ रहा था। लेकिन तीव्र मोड पर वाहन अनियंत्रित हो गया। सड़क पर काम कर रहा अनिल राणा (25) पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम तेफना नंदप्रयाग चमोली उसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया।
मजदूरों को बचाने के चक्कर में वाहन गिर्थी नदी में जा गिरा। मौके पर मौजूद मजदूरों ने चालक को बाहर निकाला और दोनों घायलों को महार मेडिकल कक्ष में लाया गया। यहां चिकित्सक ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक मोहम्मद सिराजुद्दीन का जोशीमठ में सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें