चमोली जिले में आवश्यक सेवाओं से जुड़े तीन मिनी उद्योगों में सोमवार से काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से मिनी औद्योगिक आस्थानों में आवश्यक वस्तुओं की सेवा शुरू करने की अनुमति देनी शुरू कर दी है।
चमोली जिले के कालेश्वर स्थित औद्योगिक आस्थान में इन सेवाओं से करीब 16 उद्योग जुड़े हैं, जिनमें रविवार को तीन उद्योगों (फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिटों) ने ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रशासन ने रविवार को ही इसकी अनुमति दे दी थी। सोमवार से इन तीन मिनी उद्योगों में खाद्य उद्योग कालेश्वर, हार्क फूड प्रोसेसिंग, एसपी इंटरप्राइज नॉन वोवेन पैकेजिंग व कैरी बेग का काम शुरू कर दिया है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि लॉकडाउन में कृषि कार्यों, अधूरी सड़क निर्माण को पूरा करने और उद्योगों में उत्पादन शुरू करने के लिए आवेदन के आधार पर अनुमति दी जा रही है। संवाद
यहां करें आवेदन
उद्योगों में काम शुरू करने की अनुमति संबंधी आवेदन करने के लिए सिंगल विंडों सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत आवेदक investuttarakhnd.com यहां आवेदन कर सकते हैं।