लॉकडाउन में अब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम से संबंधित किताबों की समस्या आड़े नहीं आएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए बुक विक्रेताओं के माध्यम से किताब-कॉपियों की होम डिलीवरी कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। तहसील स्तर पर बुक विक्रेताओं को संबंधित एसडीएम के माध्यम से किताबों की होम डिलीवरी के लिए अनुमति लेनी होगी।
लॉकडाउन के कारण कई विद्यालयों ने ऑनलाइन पढ़ाई तो शुरू कर दी है, लेकिन कॉपी व किताबें न होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि लॉकडाउन में किताबों की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है लेकिन किताब व कॉपियों की होम डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए समय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक ही रहेगा। अभी एक बुक विक्रेता ने अनुमति ली है।
यहां करें संपर्क
गोपेश्वर में किताब-कॉपी मंगाने के लिए ऋषि पुस्तक भंडार- मोबाइल नं-9897867846 ने अनुमति ले ली है।