कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रविवार को बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हाईवे कुछ जगह पर खराब है जिसे ठीक करने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को तेजी से गुणवत्ता के साथ यात्रा से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए।
मंत्री भरत चौधरी ने कमेड़ा से बदरीनाथ धाम तक हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचआईडीसीएल को संवेदनशील स्थानों पर तेजी से कार्य पूरा करने, मशीन व मैनपावर तैनात रखने के निर्देश दिए। बीआरओ के हाथीपहाड़ के क्षतिग्रस्त स्थलों पर सुधारीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा में किसी भी तरह की बाधा को तत्काल दूर करें। उन्होंने बदरीनाथ में मास्टर प्लान व यात्रा तैयारियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, एनएचआईडीसीएल के जीएम शादाब इमाम, पीआईयू के ईई योगेश मनराल, बीआरओ के अधिशासी अभियंता केटी राव, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रागण आदि मौजूद रहे।
डीजल व कैरोसीन भट्टी की व्यवस्था
- कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि गैस की समस्या बनी हुई है। हमारा प्रयास रहेगा कि सिलिंडरों की जितनी उपलब्धता हो रही है उसे तरीके से वितरित किया जाए। जीएमवीएन गेस्ट हाउसों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर डीजल व कैरोसीन भट्टी उपलब्ध करा दी गई है। गैस की कमी से इस बार परंपरागत ईंधन का अधिक उपयोग होगा।