फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम की पूजा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

Sun, 19 Apr 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर में डिम्मर-उमट्टा धार्मिक पंचायत की बैठक आशीष डिमरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बदरीनाथ धाम की पूजा व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए 34 डिमरी पुजारियों का चयन किया गया। साथ ही 20 अप्रैल सोमवार को गाडू घड़ा तेल कलश द्वितीय चरण की यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में डिम्मर, उमट्टा, चमाली, जयकंडी, उत्तरों, नाकोट, गोपथला, राड़खी, मज्याड़ी, नौली, पिलोली, सिरतोली गांवों से लगभग 100 से अधिक सदस्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें