फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शराब की दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं

Sat, 20 Jul 2024 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
फोटो- आदिबदरी में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्त्रोत।
विज्ञापन
आदिबदरी बाजार में निकाला जुलूस, प्रदर्शन किया
विज्ञापन

नशा नहीं रोजगार दो जीने का अधिकार दो... के लगाए नारे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने बाजार में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। उन्होंने नशा नहीं रोजगार दो, जीने का अधिकार दो... के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि जब तक शराब की दुकान बंद नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को रामलीला मैदान में हुई बैठक में संघर्ष समिति की अध्यक्ष कलावती देवी ने कहा कि राजजात यात्रा की जन्मभूमि चांदपुर गढ़ी और आदिबदरी की पवित्र भूमि पर शराब की दुकान खोलकर सरकार ने धर्म विरोधी काम किया है। समिति की महासचिव शकुंतला देवी ने कहा कि तब तक शराब की दुकान बंद नहीं हो जाती संघर्ष करते रहेंगे। बैठक में निर्णय लिया कि महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल से भेंट करेगा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब से जुड़े लाेग गांव की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक के बाद महिलाओं ने पीपलचट्टी बाजार से आदिबदरी बाजार तक प्रदर्शन किया और नशा नहीं रोजगार दो, जीने का अधिकार दो... के नारे लगाए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, गैंणा सिंह रावत, कलम कोहली, नवीन बहुगुणा, पूनम खंडूडी, आदिबदरी प्रधान यशवंत बडियारी, कांसुवा प्रधान भूपेंद्र कुंवर, नगली प्रधान मनोज कुंवर और बूंगा प्रधान संतोषी कनवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें