फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत ससुराल पक्ष पर मुकदमा हुआ दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 10:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर/पीपलकोटी। तहसील चमोली के अंतर्गत निजमुला घाटी के पाणा गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिली। महिला के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की नाै माह पहले ही शादी हुई थी।

पाण गांव के भनाली तोक में बबीता (20) पत्नी राकेश लाल का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर नायब तहसीलदार दीपशिखा व राजस्व निरीक्षक आयुष बिष्ट मौके पर पहुंचे। सूचना पर मृतका के मायके ग्राम निजमुला से उनके पिता मखन लाल भी मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं मृतका के पिता मखन लाल ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि उनकी बेटी बबीता (20) की शादी नौ माह पहले राकेश लाल से हुई थी। आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसका ससुरालियों ने उत्पीड़न कर हत्या कर दी है।

राजस्व उपनिरीक्षक आयुष बिष्ट ने बताया कि पाणा गांव में महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे। तब तक परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतार दिया था। तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को जिलाधिकारी के निर्देश पर नियमित पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शराब पीकर उपजे विवाद में चार गिरफ्तार

गोपेश्वर। शराब पीकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में गोपेश्वर थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। शनिवार रात को शराब पीकर दोगड़ी कांडई गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। रविवार को दोनों पक्षों की ओर से थाना गोपेश्वर में तहरीर दी गई। पुलिस ने मनीष, पंकज, धीरेंद्र रावत और भगत सिंह, सभी निवासी दोगड़ी कांडई को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि शराब पीने के बाद गांव में दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्ष उत्तेजित होकर मारपीट पर उतर आए। पुलिस ने दोनों पक्षों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें