र्ष 2021 में चमोली चाड़े में हिल कटिंग का काम शुरू हुआ लेकिन हार्ड रॉक होने के कारण करीब 150 मीटर तक हिल कटिंग का काम छोड़ दिया गया। चमोली के अनुराग वर्मा का कहना है कि अधूरी-हिल कटिंग के कारण यात्रा में आ रही बसें यहां मुश्किल से निकल पा रही हैं।
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली चाड़े पर बार-बार यात्रा वाहनों का जाम लग रहा है जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दो साल से हिल कटिंग का काम अधूरा पड़ा है और मलबा पड़ा होने से यहां यात्रा वाहन फंस रहे हैं। इसी कारण चमोली बाजार में भी जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत वर्ष 2021 में चमोली चाड़े में हिल कटिंग का काम शुरू हुआ लेकिन हार्ड रॉक होने के कारण करीब 150 मीटर तक हिल कटिंग का काम छोड़ दिया गया। चमोली के अनुराग वर्मा का कहना है कि अधूरी-हिल कटिंग के कारण यात्रा में आ रही बसें यहां मुश्किल से निकल पा रही हैं।
विपरीत दिशा से दूसरा वाहन आने पर यहां जाम लग रहा है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास) की ओर से दो साल में यहां हिल कटिंग का काम पूरा नहीं किया गया है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले जिला प्रशासन की ओर से हाईवे को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन तीर्थयात्रियों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है।