फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मौसम खुला तो लोहाजंग में रुके ढाई सौ पर्यटक ब्रह्मताल ट्रैक रवाना

Sun, 25 Jan 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
देवाल के भींकलताल-ब्रह्मताल ट्रैक पर पर्यटकों के लिए लगे तंबू। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


देवाल। मौसम साफ होने व बर्फ पिघलने पर बेस कैंप लोहाजंग में रुके पर्यटक रविवार की सुबह भींकलताल-ब्रह्मताल ट्रैक के लिए रवाना हुए। बुग्यालों में बर्फबारी होने के कारण अधिक संख्या में यहां पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को हुई बर्फबारी से मुख्य पर्यटक स्थल ब्रह्मताल, भींकलताल, वेदनी बुग्याल, बगजी बुग्याल बर्फ से ढक गए थे। करीब एक से डेढ़ फीट बर्फ पड़ने के कारण वन विभाग ने लोहाजंग में पर्यटकों को रोका था। लोहाजंग में तैनात वन विभाग के कर्मी बलबीर बिष्ट ने बताया कि भींकलताल, ब्रह्मताल, आली, वेदनी बुग्याल में करीब एक से डेढ़ फीट बर्फ है। शीतलहर चलने, तापमान गिरने के कारण पर्यटकों को लोहाजंग में ही रोका गया था। मौसम साफ होने पर रविवार को करीब 250 पर्यटक भींकलताल-ब्रह्मताल गए हैं। यहां आने वाले पर्यटकों का बेस कैंप लोहाजंग में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ट्रैकिंग कंपनी यूथ हास्टल के महिपत सिंह, भुवन बिष्ट व लोहाजंग के व्यवसायी इंद्र सिंह राणा ने बताया कि बर्फबारी से लोहाजंग में चहल-पहल बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें