फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रशासन ने नहीं ली सुध तो ग्रामीणों ने श्रमदान कर चार घंटे में खोली चमोली-सरतोली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भूस्खलन के कारण चार माह से ध्वस्त पड़ी चमोली-सरतोली सड़क अभी तक भी आवाजाही के लिए नहीं खुल पाई है। प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली तो परेशान ग्रामीणों ने स्वयं ही गेंती, फावड़ा उठाकर श्रमदान किया और सड़क को पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया। सड़क से मलबा हटाने में ग्रामीणों को महज चार घंटे लगे।



दरअसल जून माह में हुई अतिवृष्टि से पीएमजीएसवाई के अधीन चमोली-सरतोली मोटर मार्ग सरतोली के समीप करीब 50 मीटर तक बाधित हो गया था। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से ग्रामीणों का पैदल रास्ता भी बंद हो गया था। यशवंत सिंह, कुंदन सिंह, जयंती देवी और सुशीला ने बताया कि ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कई बार सड़क को सुचारु करने की गुहार लगाई, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। जिस पर ग्रामीणों ने खुद ही सड़क से मलबा हटाकर इसे पैदल चलने लायक बनाने की ठान ली। रविवार को महिला मंगल दल और युवक मंगल दल की महिलाओं और युवाओं ने मिलकर श्रमदान किया और करीब 20 मीटर सड़क से मलबा हटा दिया। इससे सड़क पर ग्रामीणों की पैदल आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में दूसरी सड़क को सुचारु किया गया है। सरतोली सड़क को खोलने के लिए मौके पर जेसीबी भेपी गई है। जल्द ही सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर लिया जाएगा। - परशुराम चमोला, ईई, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें