फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केदारनाथ मंदिर के इर्द-गिर्द वनभूमि को किया अतिक्रमणमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच वन विभाग की टीम ने पक्के निर्माण किए ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज की टीम ने शनिवार को बसुकेदार मंदिर के इर्द-गिर्द वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध किया।
वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि बसुकेदार शिवालय के आसपास कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। यहां प्रतिक्षालय, शौचालय, संत निवास तथा भोजनालय सहित अन्य छोटे अवैध निर्माण काे हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के विरोध में मौके पर सरमोला, खाल, कुजासू और विनगढ गांव की महिलाएं व पुरुष भी पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीण हर्षवर्धन चौहान, मनवर चौहान, प्रेम बल्लभ बेंजवाल, विनोद खाली, जयंती देवी, आशा, कमला, भुवनेश्वरी और आनंदी का कहना है कि बसुकेदार शिवालय क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। बरसात और श्रावण मास में यहां श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए यहां उनके ठहरने व भोजन पकाने के लिए प्रतीक्षालय, शौचालय व भोजनालय की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों ने मेहनत और श्रमदान कर इस निर्माण को किया था, लेकिन वन विभाग इसे अतिक्रमण बताकर इसे तोड़ दिया है। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

इधर, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। विभागीय टीम ने वनभूमि को अतिक्रमणमुक्त कर दिया है। वन विभाग की टीम में उपवन क्षेत्राधिकारी केशव लाल, वन दरोगा आनंद सिंह रावत, वन दरोगा विरेंद्र सिंह नेगी, मदन मोहन सेमवाल, मकर सिंह राणा, सचिन सिरोली, अमित मैठाणी, पूजा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें