गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव के दौरान चमोली जिले के 303 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय परिसर में वेबकास्टिंग में लगे 328 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर प्रभात रावत ने वेब कास्टिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, कैमरे के इंस्टॉलेशन, संचालन और नेट कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी। वेब कास्टिंग के नोडल अधिकारी सुमित सिंह व राजेश कुमार ने बताया कि मतदान के दिन 303 बूथों पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी व वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। इन केंद्रों पर मतदान शुरू होने से समाप्ति तक पल-पल की गतिविधि पर आयोग की सीधी नजर रहेगी। जहां वेब कास्टिंग की जानी है वहां विभिन्न चरणों में ट्रायल किए जाएंगे। संवाद