फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केदारनाथ यात्रा तैयारियों में मौसम का दखल, बर्फ बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्थाओं के लिए धाम में सामग्री पहुंचाने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

लिनचोली से धाम तक ढाई से तीन फीट तक बर्फ जमी

मौसम का मिजाज न बदला तो व्यवस्थाएं बनाने में करनी पड़ेगी खासी मशक्कत
आगामी 25 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में बार-बार मौसम की दखल और जमा बर्फ मुसीबत बन गई है। बीते एक पखवाड़े से क्षेत्र में आए दिन मौसम खराब हो रहा है जिससे यात्रा तैयारियों की व्यवस्थाओं के लिए सामग्री पहुंचाने में दिक्कत हो रही हैं। अब बीते दो दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण धाम में यात्रा तैयारियां बंद पड़ी हैं। स्थिति यह है कि पैदल मार्ग पर लिनचोली से धाम तक अब भी ढाई से तीन फीट तक बर्फ है। जल्द मौसम का मिजाज न बदला तो यात्रा तैयारियों के लिए प्रशासन, बीकेटीसी को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।

बीते 15 मार्च से अभी तक केदारनाथ क्षेत्र में एक-दो दिन ही ऐसे रहे जब बर्फबारी नहीं हुई है। अन्यथा यहां आए दिन मौसम खराब हो रहा है और बर्फबारी हो रही है जिससे यात्रा तैयारियों को रफ्तार मिलना तो दूर रास्ते की बर्फ तक पूरी तरह नहीं हट पा रही है। पैदल मार्ग पर बड़ी लिनचोली के समीप, कुवेर गदेरा और भैरव गदेरा हिमखंडों के ऊपरी तरफ से टनों बर्फ खिसकर रास्ते पर आ रही है जिसे साफ करने में सबसे अधिक समय लग रहा है। ऐसे में इन स्थानों पर दस दिनों से घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही बंद है। यात्रा व्यवस्थाओं के लिए अभी तक टेंट सामग्री, राशन, सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य सामग्री भी नहीं पहुंचाई जा सकी है। रुद्रा प्वाइंट, छानी कैंप, लिनचोली, भीमबली, जंगलचट्टी में भी यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। अब यात्रा शुरू होने में सिर्फ 25 दिन रह गए हैं। इन हालातों में अगर आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज यही रहा तो प्रशासन, बीकेटीसी और पुलिस को व्यवस्थाएं जुटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। दूसरी तरफ शुक्रवार को भी केदारनाथ में बर्फबारी होती रही जिस कारण लिनचोली से बेस कैंप तक बर्फ हटाने का काम ठप रहा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि खराब मौसम के कारण कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन




बीते एक पखवाड़े से आए दिन खराब हो रहे मौसम के चलते यात्रा तैयारियों पर काफी असर पड़ रहा है। इन हालातों में केदारनाथ सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। अब, आने वाले दिनों में जो भी स्थितियां रहेंगी, यात्रा सामान को धाम पहुंचाना शुरू किया जाएगा। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।


बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के काम प्रभावित
चमोली जनपद में बृहस्पतिवार को देर रात मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से बदरीनाथ मास्टर प्लान महायोजना के काम भी प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन


बर्फबारी-बारिश से बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों नीलकंठ, नर-नारायण पर्वत के साथ ही सतोपंथ क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई। वहीं, हेमकुंड में भी हिमपात हुआ है। जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदानगर, पोखरी, पीपलकोटी सहित कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे बारिश हुई। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। दूसरी ओर गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई है। हालांकि यहां बर्फ जमी नहीं। शहर में लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें