फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मेहलचौंरी में जलापूर्ति हुई बहाल, लोगों को मिली राहत

Sun, 19 Oct 2025 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल लाइन थी क्षतिग्रस्त, एक सप्ताह से नहीं आ रहा था पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। तहसील के मेहलचौंरी मल्ली कस्बे में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। शनिवार देर रात से यहां पानी आना शुरू हो गया। पानी सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मेहलचौंरी मल्ली में एक सप्ताह से पेयजल किल्लत बनी हुई थी। इस कस्बे के लिए पेयजल आपूर्ति करने वाली झिरकोटी पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त थी लेकिन जंगल होने की वजह से और भालू की दहशत से लोग और श्रमिक ठीक करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बाद में विभाग ने समूह में श्रमिकों को पेयजल योजना को ठीक करने के लिए भेजा जिसके बाद शनिवार देर रात से पानी की आपूर्ति सुचारु हो पाई। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मंगल सिंह और बलवीर मेहरा ने कहा कि पेयजल आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा जनता को उठाना पड़ा। वहीं जल संस्थान के अभियंता अभिषेक कपटियाल ने कहा कि पेयजल योजना की मरम्मत कर दी गई है। अब मेहलचौंरी में पानी की आपूर्ति सुचारु है। विभाग सुचारु जलापूर्ति के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें