शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंगलवार से शिव मंदिर हल्दापानी में गायत्री महायज्ञ और संस्कार महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। गायत्री परिवार से जुड़ी महिलाओं ने यहां गोपीनाथ मंदिर से लेकर शिव मंदिर तक भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया।
जगह-जगह व्यवसायियों और आम लोगों ने यात्रा का फूल वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मंदिर में युग साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। महायज्ञ समन्वय समिति के सदस्य गंभीर सिंह फर्स्वाण ने बताया कि महायज्ञ 22 अप्रैल तक आयोजित होगा।
इस दौरान सामूहिक जप ध्यान प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ और संस्कार, कार्यकर्ता गोष्ठी और संगीत प्रवचन भी किए जाएंगे। इस मौके पर गंभीर सिंह फर्स्वाण, माधवानंद सुयाल, रघुवीर सिंह बर्त्वाल, राजेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद कोठियाल, देवी प्रसाद भट्ट, दिलीप सिंह गड़िया के साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे लोग मौजूद थे।