फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली बाजार और छिनका में नहीं आ रहा पानी, तीर्थयात्री झेल रहे परेशानी

Fri, 31 May 2024 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने जल संस्थान से पेयजल किल्लत दूर करने की उठाई मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार के निचले हिस्से में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी है। यहां न तो पेयजल लाइन पर पानी आ रहा है और न ही टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में लोगों को प्राकृतिक स्रोत से पीने का पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से क्षेत्र में पेयजल किल्लत दूर करने की मांग की।
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने वाले अधिकांश श्रद्धालु चमोली बाजार में रुककर अपनी थकान मिटाते हैं और इसके बाद आगे की यात्रा शुरू करते हैं। मगर इन दिनों श्रद्धालुओं को भी पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं यात्रा पड़ाव छिनका में भी पेयजल समस्या बनी है। यहां एक भी सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट नहीं है जिससे यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने कहा कि चमोली बाजार में खैनुरी गांव से पेयजल की आपूर्ति होती है। लाइन का निरीक्षण कर जल्द पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी बाजार में आ रहा गंदा पानी

जोशीमठ। नगर के छावनी बाजार में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी इतना गंदा है कि उसे छानकर भी नहीं पी सकते हैं। लोगों ने जल संस्थान से समस्या के समाधान की मांग की। छावनी बाजार के विजेंद्र कुमार ने बताया कि यहां कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। शुक्रवार को तो पानी इतना गंदा आया कि नल पर कपड़ा बांधकर पानी भरा। मगर पानी साफ नहीं हुआ। वहीं जल संस्थान के जेई संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टैंक की सफाई की गई है जिससे कुछ जगह गंदा पानी चला गया होगा। अब साफ पानी की आपूर्ति हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें