फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शीघ्र टेंडर नहीं निकालने पर आंदोलन की चेतावनी

Fri, 03 Nov 2023 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ठेकेदार संघ ने जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग के ईई पर जिला योजना के तहत स्वीकृत सभी योजनाओं पर निविदाएं नहीं निकालने का आरोप लगाया। संघ ने शीघ्र टेंडर नहीं निकालने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ के महाबीर बिष्ट, कंचन बिष्ट, हरेंद्र सिंह, किशाेर घुनियाल और गंगा सिंह आदि ने कहा कि जिला योजना के तहत देवाल ब्लॉक में 15 योजनाएं बननी थीं। इसके तहत क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा एवं नहर की मरम्म्त होनी है लेकिन विभाग की ओर से आठ योजनाओं पर टेंडर तो निकाल दिए लेकिन सात योजनाओं को छोड़ दिया गया। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्ति के कुछ माह ही बचे हैं। वहीं सिचाई विभाग के ईई राजकुमार ने बताया कि थराली व देवाल ब्लॉक के कामों को संचालित करने के लिए तीन ही अवर अभियंता हैं। एक साथ सभी योजना शुरू करना संभव नहीं है। देवाल और थराली की कुछ योजनाएं शेष हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में शेष योजनाओं के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें