फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मंडुवे की रोटी और चैंसा के साग का जायका लेंगे वीवीआईपी

Fri, 20 Jun 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण में अतिथियों को परोसे जाएंगे पहाड़ी व्यंजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होने वाले योग में जहां विभिन्न देशों के राजदूत, प्रदेश के कई वीवीआईपी शामिल होंगे। वहीं रात्रि भोज में वीवीआईपी मंडुवे की रोटी, काली दाल का चैंसा के साग सहित पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ लेंगे।
विज्ञापन

भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सुहाने मौसम मेंं पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हो रहा है जिसमें मंगोलिया, नेपाल, मैक्सिको सहित अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त सहित कई वीवीआईपी भाग ले रहे हैं। इनके रात्रि भोज को प्रशासन और आयुष विभाग ने खास बनाया है जिसमें पौष्टिक गुणों से भरपूर पहाड़ी व्यंजनों को शामिल किया गया है। मीनू के अनुसार यहां वीवीआईपी के लिए मंडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, झंगोरे की खीर, राजमा की दाल और काली दाल का चैंसा भी शामिल किया गया है। माना जा रहा है केंद्र और प्रदेश सरकार के मिशन मिलेट के तहत स्थानीय उत्पादों को नए आयाम देने के लिए पहाड़ी व्यंजनों को बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें