फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वयंसेवियों को सम्मानित किया

Fri, 20 Mar 2026 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय नंदासैंण के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि की ओर से शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न दिया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शिविरों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन बढ़ता है। साथ ही वे समाज सेवा के लिए तैयार होते हैं। कार्यक्रम में ममंद और स्वयंसेवियों ने झुमैला सहित अन्य गढ़वाली और कुमाऊंनी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद सिंह, प्रतिभा टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी ऋतु सिंह, सहायक डॉ .नीतू दत्त नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



फोटो
चार छात्र-छात्राओं का नवोदय के लिए चयन
कर्णप्रयाग/देवाल/आदिबदरी। नगर के हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी के पांचवीं कक्षा के छात्र सक्षम खंडूड़ी और मोहम्मद रजा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य सुभाष चमोली ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताई। वहीं देवाल के राप्रावि पेरिकोदीमा के कक्षा पांच के सूरज सिंह ने परीक्षा में 81.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाध्यापक हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्र की कड़ी मेहनत के चलते उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। आदिबदरी के राप्रावि पज्याणा मल्ला से रचना का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापक तेज प्रकाश विष्ट ने बताया कि तीन साल से स्कूल के छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें