बकरियाबैंड-छिमटा सड़क पर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई दफ्तर में नारेबाजी की।
डोल्टू गांववासियों ने विभाग पर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया। साथ ही मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को ग्रामीण कर्णप्रयाग पहुंचे और पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचाया गया है। पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने जेई की देखरेख में सड़क पर कार्य कराए जाने, स्कपर बनाने और काश्तकारों की भूमि की सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई।
इस मौके पर सिराणा के क्षेपंस जीएल टम्टा, ममंद अध्यक्ष डोल्टू देबुली, बलवंत सिंह, मान सिंह, लक्षम सिंह, कुंवर सिंह, गोपाल सिंह, दिनेश लाल, तोता लाल, नारायण सिंह, मकड़ सिंह, जमन सिंह, पूरण सिंह, पवन सिंह, मंजू, कमला देवी, सुनीता देवी मौजूद थे।