फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अभिषेक, अमृता, अरमान व दिपशिखा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अभिषेक, साजन कुमार व राजेंद्र जबकि बालिका वर्ग में अमृता, दीपिका व आरुही ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सेमलडाला के मैदान में खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत गडोरा की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सीनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अरमान, मयंक, राजवर्धन जबकि बालिका वर्ग में दीपशिखा, दीक्षा और तृष्णा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में मयंक, राजवर्धन जबकि बालिका वर्ग में सुनैना, साक्षी, विजया तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में राजवर्धन, राजेंद्र व राजकिशोर जबकि बालिका वर्ग में विजया, पूनम और शिवानी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी, ग्राम नौरख जबकि बालिका वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी व जीआईसी गडोरा पहले और दूसरे स्थान पर रहा।
इस दौरान आरआर सिंह, बंड विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, देवेंद्र सिहं नेगी, अनिल जोशी, खेल संयोजक बलवंत चौहान, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें