फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वादुक और भैंसवाड़ा के ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से मिला छुटकारा

Thu, 19 Jun 2025 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्राम पंचायत वादुक और भैंसवाड़ा गांव के ग्रामीणों को इससे छुटकारा मिल गया है। जल जीवन मिशन योजना के तहत जल निगम ने करीब 19 किलोमीटर दूर से गांव में वादुक पेयजल योजना का निर्माण कर दिया है। ग्रामीण अभी तक एक किलोमीटर दूर स्रोत से पानी की व्यवस्था करते थे।
विज्ञापन

वादुक गांव की जनसंख्या 550 है। वर्ष 2023 के अक्तूबर माह में जल निगम ने वादुक गांव के लिए पेयजल योजना का इस्टीमेट तैयार किया। शासन से गांव के लिए 19 किलोमीटर लंबी पेयजल योजना के निर्माण के लिए 1 करोड़ 9 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। अब पेयजल योजना तैयार हो गई है और सप्लाई भी शुरू हो गई है। गांव की रमोती देवी, रुकमा देवी और बसंती देवी कहती हैं कि पहले देर रात तक पानी की व्यवस्था करने में लगे रहते थे। अब योजना बनने से हमें राहत मिली है। वहीं जल निगम के सहायक अभियंता प्रशांत सिंह का कहना है कि गांव में 27.50 केएल का स्टोरेज टैंक भी बनाया गया है। अब ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें