फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीआरडी जवानों को वेतन का भुगतान किया

Thu, 19 Jun 2025 03:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। युवा कल्याण विभाग प्रांतीय रक्षक दल चमोली को चारधाम यात्रा में लगे 200 पीआरडी जवानों के वेतन के भुगतान के लिए बजट मिल गया है। विभाग को शासन से 1.14 करोड़ रुपये मिले हैं जिससे पीआरडी जवानों को मई माह तक के वेतन का भुगतान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि एक मई से 20 नवंबर तक चारधाम यात्रा में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही विभागों में जिले के 200 जवानों को लगाया गया है। इनके लिए शासन से बजट की डिमांड भेजी गई थी। बजट अब मिल गया है। जिले में अन्य सीजनल 176 जवान भी तैनात हैं। इनके वेतन के लिए भी बजट की व्यवस्था कर ली गई है। जिला योजना से भी विभाग को 4 करोड़ 27 लाख 37 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें