फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित विस्फोटों से दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचडीसी की ओर से पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए इन दिनों अंधाधुंध विस्फोट किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बंड विकास संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विस्फोटों को नियंत्रित कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, हाट के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या हटवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल आदि का कहना है कि अनियंत्रित विस्फोटों से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। इधर, टीएचडीसी के महाप्रबंधक जेएन सिंह का कहना है कि परियोजना साइड पर नियंत्रित विस्फोट किए जा रहे हैं। आगे भी इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें