फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंठखाल से कागभुसंडी तक ट्रेकिंग कर लौटा दल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमखंड, नदियां, नाले को पार कर स्थानीय युवाओं का एक दल कुंठखाल से फूलों की घाटी और कागभुसंडी की पैदल यात्रा कर लौट आया है। इस चार सदस्यीय दल ने सात दिनों में 80 किमी का सफर तय किया है। पिछले साल कोरोना काल के बाद यह पहला दल है जो इस ट्रेक पर गया।
विज्ञापन

हाइक द हिमालया के ग्रुप लीडर अमन मेहता ने बताया कि उन्होंने संतोष राणा, सूरज मेहता और नीरज के साथ यह सफर एक जुलाई को शुरू किया था। गोविंदघाट से हनुमान चट्टी तक वाहन से आए और वहां से पैदल ट्रेकिंग शुरू की। पहले दिन सिमरू खर्क में रात्रि विश्राम किया। अगले दिन कुंठखाल पहुंचे और तीसरे दिन फूलों की घाटी पहुंच गए। घांघरिया में रात्रि विश्राम के बाद भ्यूंडार गांव से सिमरतोली तक ट्रेकिंग की। इसके बाद अगले दिन राजर्ख और छठे दिन मछी ताल होते हुए कागभुसंडी ताल पहुंच गए। वहां से पेंका गांव होते हुए सात जुलाई को गोविंदघाट में यात्रा पूरी हुई। उन्होंने बताया कि रास्ते में बड़े-बड़े हिमखंड, नदियां, नाले, खतरनाक पगडंडियां थीं और यह रास्ते रोमांच पैदा करते हैं। इस रास्ते पर हाथी घोड़ी पर्वत, बरमल, नीलकंठ और चौखंबा जैसे पर्वत पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें