फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया कर्णप्रयाग-पोखरी मार्ग जाम

Tue, 16 Aug 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
12 अगस्त को एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले में मंगलवार को सेमीग्वाड़ के ग्रामीणों ने दो घंटे तक कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व और रेगुलर पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बाद में तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रधान प्रेम बल्लभ सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व, रेगुलर और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। कहा कि 12 अगस्त को शव मिलने पर मृतक विनीत के पिता सतीश सेमवाल ने 14 अगस्त को राजस्व पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शाम ढलते ही नशेड़ी युवाओं का जमावड़ा सड़कों और सुनसान जगहों पर लग रहा है। महिलाओं और बच्चों का अकेले निकलना मुश्किल होता जा रहा है। बाद में तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने ग्रामीणों को नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए। जाम लगाने वालों में पूर्व प्रधान बिल्लेश्वरी देवी, सुशीला देवी, रेखा सेमवाल, देवेश सेमवाल, सूरज, दीपक, छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर थे चोट के निशान
ग्रामीणों ने कहा कि सेमी ग्वाड़ निवासी विनीत सेमवाल (22) 10 अगस्त को घर से लापता हो गया था, जिसका शव सिवाई-मासौ सड़क पर 50 मीटर नीचे चट्टान पर मिला। मृतक विनीत के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। राजस्व उपनिरीक्षक पीएस नेगी ने बताया कि 14 अगस्त को दी तहरीर में मृतक के पिता ने बताया कि लापता होने से कुछ दिन पूर्व मृतक का दो युवकों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें