फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में हाईवे के जल्द खुलने के आसार नहीं

Tue, 16 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में जो भूस्खलन से जो स्थिति बनी हुई है, उससे हाईवे के जल्द खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यहां हाईवे का करीब तीन सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में है।
विज्ञापन


विगत 22 जून को लामबगड़ नाले में उफान आने से यहां सड़क करीब बीस मीटर बह गई थी। उसके बाद से लगातार जारी भूस्खलन बीआरओ के लिए मुसीबत बना यहां पैदल आवाजाही भी खतरे का सबब बनी हुई है।

पुलिस और बीआरओ की ओर से यात्रा वाहनों को लामबगड़ में ही रोक दिया जा रहा है। तीर्थयात्री करीब आधा किमी की संकरी पगडंडी पार कर लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के शीर्ष भाग में पहुंच रहे हैं। यहां से एक किमी तक सीधा रास्ता है, जो लामबगड़ गांव से होते हुए जाता है।
विज्ञापन


यह रास्ता भी इन दिनों बारिश से फिसलनभरा बना हुआ है। कई जगहों पर मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। तीर्थयात्री एक दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ रहे हैं। लामबगड़ गांव तक का सफर पूरा करने के बाद तीर्थयात्री पुन: आधा किमी तक ढलानयुक्त पैदल रास्ते पर लामबगड़ गदेरे से होते हुए बदरीनाथ हाईवे पर पहुंच रहे हैं। करीब सौ मीटर पैदल चलने के बाद लामबगड़ बाजार में बदरीनाथ जाने के लिए लोकल वाहन लगे हुए हैं, जिसमें सवार होकर तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें