17 साल में बनाई सिर्फ ढाई किमी सड़क
-2006 में स्वीकृत और 2019 में काम शुरू होने के बाद भी नहीं बनी 7 किमी सड़क - रोजमर्रा की चीजों के लिए सात किमी पैदल चलना पड़ता
-15 दिनों में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एंजेसी कर्णप्रयाग। ब्लाक के कांचलुा-गैन मोटर मार्ग स्वीकृत होने के 17 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। लोक निर्माण विभाग गौचर द्वारा सात किमी बनने वाली सड़क को ढ़ाई किमी काटकर छोड़ दिया गया है। जबकि साढ़े चार किमी की सड़क बनने के लिए ग्रामीणों को विभाग और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए कहा कि 15 दिनों में कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ब्लाक के कांचुला, गनोली, बेरोठ, मोली, रवेंठा समेत अन्य गांवों के लिए मैखुरा मोटर मार्ग से कांचुला-गैन मोटर मार्ग को 2006 में स्वीकृति मिल गई थी। लेकिन मोटर मार्ग पर घना जंगल होने के कारण 2018 में सड़क को सैद्वांतिक स्वीकृति मिल पाई। जिसके बाद 2019 में विधिवत रूप से सड़क का कार्य प्रारंभ हुआ। लेकिन विभाग द्वारा ढ़ाई किमी सड़क बनाने के बाद कार्य बंद कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, ग्रामीण मनोज पुंडीर, सूरवीर सिंह पुंडीर, अवतार सिंह पुंडीर, अब्बल सिंह पुंडीर, राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने कहा कि सड़क न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजों के लिए सात किमी पैदल चलकर कंधों में सामान लाना पड़ता हैं। जबकि गर्भवती, बुर्जग लोगों को डंडी कंडी के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता हैं। विभाग और जनप्रतिनिधियों को कई बार सूचित करने के बाद भी सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया।
वर्जन..........
विभाग द्वारा अवशेष कार्य का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। लेकिन कुछ आपत्ति होने के कारण शासन द्वारा उसे वापस लौटा दिया गया है। अब दोबार एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। स्वीकृति के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
मोहम्मद राशिद खान, एई लोनिवि गौचर।
जारी-