रतगांव क्षेत्र में लंबे समय से घरों में चोरी और वाहनों में की जा रही तोड़-फोड़ करने वाले युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए। आरोपी को राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
डुंग्री के पटवारी राजकुमार सिद्ववान और थराली के पटवारी चंद्रसिंह बुटोला ने बताया कि ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने उन्हें देर रात करीब तीन बजे मामले की सूचना देकर सुबह उसे राजस्व चौकी थराली ले आए। गाड़ी ले जा रहे दो युवक मौके से फरार हो गए। पकड़ा गया युवक नाबालिग है। गाड़ी के मालिक विनोद सिंह ने की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस से इस गिरोह का पर्दापाश कर सभी लोगों को पकड़ने की मांग की है।