फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण में देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। उन्होंने 28 से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में निजमुला-ईराणी-पाणा (32 किमी) सड़क और झींझी मोटर पुल का निर्माण जल्द करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ईराणी-पाणा सड़क पर झींझी गांव के पास वर्ष 2019 में मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते तीन साल में मात्र पांच प्रतिशत ही कार्य हो सका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी ने कहा कि पुल निर्माण में अनावश्यक देरी की जा रही है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब 10 किमी पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें