आदिबदरी। श्रीनंदा देवी राजजात मार्ग चांदपुर गढ़ी-कांसुवा के डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों का दो सितंबर से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित हो गया है। अधिकारियों की ओर से एक माह में मार्ग का डामरीकरण शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया गया जिसके बाद ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया।
कांसुवा क्षेत्र के ग्रामीण एक वर्ष से चांदपुर गढ़ी-कांसुवा राजजात मार्ग के डामरीकरण की मांग करते आ रहे थे लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। फलस्वरूप ग्रामीणों ने आगामी 2 सितंबर से आदिबदरी तहसील में धरना देने व आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस पर लोनिवि गौचर के एई राजेश कुमार 30 अगस्त को कांसुवा में ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र डामरीकरण का लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद उन्होंने आंदोनल स्थगित कर दिया। कांसुवा के ग्राम प्रधान भूपेंद्र कुंवर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली ने चेतावनी दी अगर शीघ्र एक माह में डामरीकरण शुरू नहीं हुआ तो आदिबदरी तहसील में धरना देंगे।