गौचर। चौकी पुलिस की ओर से चलाए गए बाहरी लोगों के सत्यापन अभियान के तहत 25 लोगों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही बिना सत्यापन के रह रहे 14 लोगों का चालान किया गया। कोर्ट की ओर से धनराशि तय होगी और चालान किया जाएगा।
व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि अब बाहरी मजदूरों, दुकानदारों और प्रवासियों को रखने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदारों और भवन स्वामियों की होगी। व्यापार संघ ने प्रशासन से साफ कहा कि घर, गली, मोहल्लों से लेकर काम कर रहे ठेकेदारों और उनके मजदूरों की जांच करने की जरूरत है। चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने कहा कि प्रशासन के सख्त निर्देश पर सघन सत्यापन अभियान चलाया गया है जो आगे निरंतर जारी रहेगा। संवाद