फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley of Flowers: पर्यटकों के लिए कल बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, इस साल 19 हजार से ज्यादा ने किया दीदार

Wed, 30 Oct 2024 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

फूलों की घाटी हर साल एक जून को खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : Facebook/ Uttarakhand Tourism
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी बृहस्पतिवार (31 अक्तूबर) को शीतकाल के लिए बंद कर दी जाएगी। पार्क प्रशासन ने घाटी बंद करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन


फूलों की घाटी हर साल एक जून को खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस साल अभी तक घाटी में 19,436 पर्यटक पहुंचे जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे।

Diwali:  धामों में दीपोत्सव की तैयारी....फूलों से सजाया गया बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पार्क प्रशासन को 39 लाख 39 हजार 250 रुपये की आय प्राप्त हुई है। फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल घाटी में पर्यटक अच्छी तादात में पहुंचे हैं। इससे विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। विभाग की टीम समय-समय पर घाटी का निरीक्षण करने के लिए जाती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें