थराली। बुरसोल में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव के तहत बुधवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। सीनियर वर्ग में बूंगा ने मैन को हराकर ट्राॅफी जीती। वहीं जूनियर वर्ग में बुरसोल-बी की टीम विजेता बनी। आयोजक समिति के अध्ययक्ष कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संवाद