फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 400 मीटर दौड़ में वैष्णवी और आकाश चैंपियन

Tue, 30 Sep 2025 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़/गैरसैंण। जीआईसी के खेल मैदान में चल रहे प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। प्रतियोगिताओं के प्राथमिक स्तर पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में वैष्णवी और जूनियर स्तर पर अपने वर्ग में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में आकाश चैंपियन बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दक्ष नेगी-वैष्णवी, लंबीकूद में गुंजन और आकाश प्रथम रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपंस सुरेंद्र सिंह नेगी तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुज नेगी रहे। इस अवसर पर पीएन सती, कृष्णा नैनवाल, रघुनाथ रावत, दिनेश नैनवाल, अनीता चंद्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं गैरसैंण में संकुल की खेल प्रतियोगिता रैली शुरू हुई। शरदकालीन खेल प्रतियोगिता में 24 प्राइमरी तथा पांच जूनियर हाईस्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आदित्य-संजना, जूनियर वर्ग की 600 मी. दौड़ में राघव और रचना प्रथम रहे। इस दौरान न्याय पंचायत संकुल प्रभारी सुरेंद्र बिनवाल, फील्ड मार्शल भागवत कोठियाल, सह संयोजक हरीश शाह, जगदीश राज, गिरीश चंद्र, रंभा शाह, अलका सती, सीता टम्टा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें