फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से बच्चों का टीकाकरण भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन का असर बच्चों के टीकाकरण पर भी पड़ रहा है। सामान्य स्थिति में हर बुधवार को करीब 100 बच्चों को टीका लगता था, लेकिन एक अप्रैल को मात्र 28 शिशुओं का ही टीकाकरण किया गया। अस्पताल में सिर्फ अति आवश्यक टीके लगने वाले बच्चों को ही अभिभावकों के साथ बुलाया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन और कोरोना के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से शून्य से एक साल तक के शिशुओं के टीकाकरण के लिए इनके परिजनों को बुलाया गया था। इनमें खसरा आदि का टीका लगाया जाता है जो जन्म के निश्चित दिन में लगने जरूरी होते हैं। वहीं सीएमएस डा. जेएस चुफाल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण मंडल, बछेर, घिंघराण क्षेत्र की महिलाएं नवजात शिशुओं को अस्पताल तक नहीं ला पा रही हैं। स्थिति सामान्य होने पर टीकाकरण अभियान चलाकर बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें