फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 14 : बालिका वर्ग में नारायणबगड़ विजेता

Wed, 08 Oct 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर खेल मैदान में जिला स्तरीय कबड्डी में जीत के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में माध्यमिक विद्यालय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इस दौरान बालक-बालिकाओं की अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर 14 आयु के बालिका वर्ग में नारायणबगड़ विजेता और ज्योतिर्मठ उपविजेता रहा।
वित्त एवं लेखा माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। फाइनल में अंडर 14 आयु के बालक वर्ग में ज्योतिर्मठ विजेता और दशोली उपविजेता रहा। अंडर 17 के बालक वर्ग में ज्योतिर्मठ विजेता और कर्णप्रयाग उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में कर्णप्रयाग विजेता व गैरसैंण उपविजेता रहा। अंडर 19 के बालक वर्ग में कर्णप्रयाग विजेता और गैरसैंण उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में कर्णप्रयाग विजेता और नंदानगर उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जयदीप झिंक्वाण, सुनील सती, शशि नौटियाल, विजय कंडेरी, महेंद्र आर्य, जयकृत रावत, कमल किशोर, कृष्णा रावत, अजय आदि रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में बसंती फरस्वाण, सीमा पुंडीर, विनोद कोटली, अरुणा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


मार्च पास्ट में कर्णप्रयाग ब्लाॅक रहा प्रथम

गौचर में शुरू हुई जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी

गौचर। प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की दो दिवसीय 25वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताएं खेल मैदान गौचर में शुरू हुईं। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं की भव्य मार्च पास्ट प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग ब्लाॅक ने प्रथम स्थान हासिल किया। गैरसैंण ब्लाॅक द्वितीय और नंदानगर ब्लाॅक तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

पहले दिन हुई 600 मीटर दौड़ में अंजलि और अंशुल बिष्ट प्रथम व सिया तथा फरमान द्वितीय रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अनिल नौटियाल ने किया। उन्होंने जीआईसी गौचर को हाईजंप लैंडिंग मैट के लिए डेढ़ लाख और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने वाले प्रतिभागियों को ड्रैस के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही 600 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त प्रावि मरोड़ा गैरसैंण की प्रधानाध्यापिका रंभा शाह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीईओ धर्म सिंह रावत, डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत, खंड शिक्षाधिकारी विनोद सिंह, जिला क्रीड़ा समन्वयक बीरेंद्र सिंह बिष्ट, जूहाशिसं के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश भट्ट, जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती, जिला महामंत्री विक्रम गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजूषा शाह, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष दिगंबर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें