फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विनगढ़ में मां चंडिका देवी का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Wed, 08 Oct 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। जिलासू की चंडिका देवी की देवरा यात्रा का विनगढ़ में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
27 गांवों की अराध्य देवी जिलासू की मां चंडिका इन दिनों देवरा यात्रा पर हैं। बुधवार को करछूना गांव से यात्रा विनगढ़ पहुंची। देवी के स्वागत के लिए ग्रामीण ढोल दमाऊं के साथ आधे रास्ते तक पहुंचे और जयकारों के साथ देवी को गांव तक आए। देवी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान और सचिव ईश्वर सिंह राणा ने बताया कि चंडिका देवी नौ महीने की देवरा यात्रा पर निकली है। दो अक्तूबर को देवी गर्भगृह से बाहर निकली थीं और अब डोली 27 गांवों का भ्रमण करेंगी। उसके बाद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा कर हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद वापस गर्भगृह में लौटेंगी। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र रावत, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सह सचिव दर्शन कंडारी, धीरेंद्र राणा, विनगढ़ की प्रधान ममता चौहान, बीडीसी सदस्य ऊषा कंडारी, हर्षवर्धन चौहान, सुदर्शन राणा, मोहन सिंह और राजबर कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें