फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार खाई में गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर सोमवार रात सिरोली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। रात होने के कारण घटना का पता मंगलवार सुबह चला। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के कर्णप्रयाग भेजा। बताया जा रहा है कि कार चालक सिमली की तरफ आ रहा था और वाहन में अकेले था।
विज्ञापन

पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर सिरोली गांव के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में एक कार गिरी है। सूचना पर सीओ अमित कुमार व पुलिसकर्मी मौके पर पहुुंचे और उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक संजय रावत (35) पुत्र विशन सिंह, ग्राम-सीरी, पोस्ट-सलियाणा की मौत हुई है। शव खाई से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें