फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के कल्याण के लिए भ्रमण पर निकलीं मां उमा

Fri, 25 Nov 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
uma devi ki yatra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह विधिवत पूजा अर्चना के बाद देवी के जयकारों और उद्घोष के साथ मां उमा की डोली और निशान मंदिर परिसर से बाहर निकले। इसके बाद क्षेत्र की ईष्ट मां उमा देवी 12 वर्ष बाद क्षेत्र की सुख शांति और कल्याण के लिए भ्रमण पर निकल गईं। अब पांच दिनों तक नगर के सात वार्डों में भ्रमण करने के बाद देवी उमट्टा गांव के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन


देवी के दर्शनों के लिए विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी भी उमा देवी के मंदिर पहुंचे और माथा टेका। देवी की दिवारा यात्रा की तैयारियां दो माह पूर्व शुरू हो गई थीं। आठ सितंबर को गणेश पैता होने के बाद एक नवंबर को मां उमा गर्भ गृह से बाहर आईं।

25 दिनों तक मंदिर परिसर में देवी की डोली की पूजा की गई। शुक्रवार सुबह मंदिर के पुजारी राजेंद्र पुजारी, अजय पुजारी, कांति पुजारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र पुजारी, हेम पुजारी सहित अन्य ने मंदिर में पूजा अर्चना की। ठीक बारह बजे कपीरी के लाटू देवता की अगुवानी में देवी की डोली मंदिर परिसर से नगर के भ्रमण के लिए निकली।
विज्ञापन


देवी की यात्रा अपर बाजार के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करने के बाद देर शाम सांकरी (सुभाषनगर) में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। यात्रा आयोजक समिति के प्रबंधक नरेंद्र सिंह भंडारी, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पुंडीर, महिपाल नेगी, राजेंद्र नेगी आदि ने बताया कि 12 वर्ष बाद हो रहे इस आयोजन में भारी मात्रा में श्रद्धालु जुट रहे हैं और देवी की पूूजा कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें