फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रा वायलट किरणों से सामान होगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के टेक्निकल स्टाफ ने ‘वाशिंग सैनिटाइज’ मशीन बनाई है। इस मशीन से अल्ट्रा वायलट किरणों के जरिए उस सामान को सैनिटाइज किया जा सकता है, जो स्प्रे से नहीं किया जा सकता। इसको गूगल होम एप और वॉइस से भी कंट्रोल कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग को ये मशीनें उपलब्ध भी करा दी गई हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के सेंटर फॉर यूनिसेफ डिजाइनो स्टार्टप केंद्र के समन्वयक अभिषेक चौहान ने बताया कि पर्स, मोबाइल, रुपये, घड़ी आदि चीजों को हम स्प्रे नहीं कर सकते हैं, उन्हें इस मशीन में सामान रखने पर अल्ट्रा वायलट (पराबैंगनी किरण) किरणें निकलेंगी, जिससे सामान कीटाणु और वायरस मुक्त हो जाएगा। डेमो के रूप में इस स्मार्ट मशीन का निर्माण किया है, जिसकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये है। यदि इसकी डिमांड बढ़ती है तो पंद्रह सौ तक की छोटी मशीनें भी बनाई जाएंगी। कॉलेज के निदेशक डा. केकेएस मैर ने बताया कि इस मशीन को बनाने वाली टीम में संदीप कंडवाल, अमित कुमार, अभिषेक अग्रवाल, आशीष, उमेश सैनी व डिजाइनर कैलाश भट्ट शामिल हैं।
फेस शील्ड भी बनाई
- कॉलेज प्रशासन ने दो हजार से अधिक फेस शील्ड भी बनाए हैं, जिन्हें जिले के आइसोलेशन वार्ड के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व स्टॉफ को निशुल्क दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें