क्वारंटीन में रह रहे युवाओं ने हंसकोटी के प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र को सजा दिया है। गोवा से गांव लौटे विजेंद्र सिंह विद्यालय की दीवारों पर चित्रकारी कर आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय को सजाने में लगे हुए हैं। प्रवासी महिला और दूसरे लोग फुलवारी की सिंचाई व गुड़ाई निराई के कार्य के साथ ही विद्यालय को रंग रोगन कर सजा रहे हैं। गांव के युवा व्यापारी जय सिलोडा ने प्रवासियों के रचनात्मक कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें फल व मास्क बांटे। ग्राम प्रधान नलिनी देवी हरेंद्र, बीरेंद्र, दीपेंद्र, खुशहाल, पुष्पा, सुरेंद्र आदि ने इस पर खुशी जताई और उन पर पुष्प वर्षा की।